Skip to main content

Lakhpati Didi Yojana 2023: मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड

 

Lakhpati Didi Yojana 2023: मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड


Lakhpati Didi Yojana 2023: Uttarakhand, Benefit, Loan, Beneficiary, List, Eligibility, Documents, Apply Online, Official Website, Helpline Number, Latest News (मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड) (क्या है, लोन, लाभ, लाभार्थी सूची, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, ताज़ा खबर)

यदि आप महिला हैं और लखपति बनना चाहती है, तो आप सही जगह पर आई है.उत्तराखण्ड सरकार ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की है जिसके तहत महिलाओं को लखपति बनने का मौका दिया जा रहा है। जिस योजना का नाम है ‘लखपति दीदी योजना’. इस योजना में लाभार्थी महिलाओं को सरकार बिना ब्याज के 5 लाख रूपये तक का लोन दे रही है।इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा। ताकि उनके जीवन में बदलाव लाया जा सके। इस योजना के माध्यम से सन 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।इस योजना के संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कोई आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका शुभारंभ 4 नवंबर 2022 को किया था। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।


मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना ओवरव्यू (Overview)

योजना का नाम   >> लखपति दीदी योजना

राज्य    >>  उत्तराखंड

शुरू की गई    >> मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा

लाभ >>   5 लाख तक लोन

लाभार्थी   >>   राज्य की महिलाएं

अधिकारिक वेबसाइट  >>   जल्द ही जारी होगी

हेल्पलाइन नंबर >>   जल्द ही जारी होगी


मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है - Lakhpati Didi Yojana Kya Hai

लखपति दीदी योजना उत्तरखंड सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की है, इस योजना के तहत महिलाओं को खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकार द्वारा ५ लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

लखपति दीदी योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य के साथ शुरू की गई योजना है जिसमें महिलाओं को लखपति बनने का मौका दिया जा रहा है. और इसमें विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना लाभ (Benefits)

इस योजना के अन्तरगत महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रूपये तक का लोन दिया जायेगा. जिसका उपयोग वे अपने खुद के व्यापार को बढ़ाने साथ ही आय में वृद्धि करने में करेंगी।

सरकार उन्हें लोन के साथ-साथ टेक्निकल मार्गदर्शन, उत्पादों की मार्केटिंग एवं ट्रेनिंग की सुविधा भी देगी।

व्यापार बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी.

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2025 तक 1.25 लाख महिलायें होंगी लखपति
लखपति दीदी योजना को शुरू करके सरकार ने 1.25 लाख स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सन 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य तय किया है. वैसे इस समूह से 3.67 लाख महिलाएं है. लेकिन सन 2025 तक सवा लाभ महिलाएं इससे जुड़े इसका लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना पात्रता (Eligibility)

इस योजना में लाभार्थी उत्तराखंड राज्य की स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।

इस योजना में लाभ केवल महिलाओं को दिया जायेगा, क्योकि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।

इस योजना का लाभ ऐसी महिलाओं को दिया जायेगा, जोकि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होंगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना दस्तावेज (Documents)

आधार कार्ड

आय प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता पासबुक

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज़ फोटो

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन (Online Apply)

लखपति दीदी योजना में शामिल होकर इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को थोड़ा सा इंतजार करने की आवश्यकता है. क्योंकि इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है.जैसे ही इसके बारे मे हमे जानकारी मिलेगी हम इस लेख मे आपको इसकी जानकारी देगे।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना FAQs


1. मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना कहां पर शुरु हुई है?
> उत्तराखंड

2. मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में क्या लाभ मिल रहा है?
> 5 लाख रूपये तक बिना ब्याज के लोन और साथ ही कौशल प्रशिक्षण भी.

3.मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ किसे मिलेगा?
> राज्य की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को



Comments

Popular posts from this blog

Himachal Pradesh (HP) Laghu Dukandar Kalyan yojana 2023: हिमाचल लघु दुकानदार कल्याण योजना 2023

हिमाचल लघु दुकानदार कल्याण योजना 2023: Himachal Pradesh (HP) Laghu Dukandar Kalyan yojana 2023   हिमाचल लघु दुकानदार कल्याण योजना  2023 (लाभ, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, अप्लाई, हेल्पलाइन नंबर, आखरी तारीख, पात्रता, सूची, स्टेटस, दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल, आधिकारिक वेबसाइट )Himachal Pradesh (HP) Laghu Dukandar Kalyan Yojana 2023 (registration, eligibility criteria, last date, how to apply, list, status, benefits, beneficiaries, application form, official website, portal, documents, helpline number, full form) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छोटे व्यापारियों के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम लघु दुकानदार कल्याण योजना है। लघु दुकानदार कल्याण योजना के माध्यम से राज्य के छोटे व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सके। और अपने व्यापार का विकास कर सके। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के निवासी है और छोटा व्यापार करते हैं तो आप भी लघु दुकानदार योजना का लाभ उठाने के ...

Lakhpati Didi Yojana 2023: सरकार दे रही देश की 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति’ बनने का मौका, जानिए कैसे?

Lakhpati Didi Yojana: सरकार दे रही देश की 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति’ बनने का मौका, जानिए कैसे? लखपति दीदी योजना 2023: क्या है, शुरुआत कब हुई, लाभ, लाभार्थी, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, ताज़ा खबर (Lakhpati Didi Yojana 2023) (Kya hai, Start, Benefit, Beneficiary List, Eligibility, Documents, Online Apply, Official Website, Helpline Number, Latest News) भारत देश के अलग-अलग राज्यों के द्वारा महिलाओं के  हित्त के लिए कई योजना की शुरुआत की गई है| अभी हाल ही में 15 अगस्त के दिन पीएम मोदीजी ने एक ऐसी योजना के बारे में बात की है जिसका लाभ हमारे देश की महिलाओ को प्राप्त होगा जिसका संचालन केंद्र सरकार करेगी। हम बात कर रहे हैं ये योजना की जिसका नाम है लखपति दीदी योजना। ये योजना की बात मोदीजी ने भले ही स्वतंत्रता दिन को की है पर देश के कई राज्य में राज्य सरकार द्वारा ये योजना पहले से ही चल रही है | अगर आप लखपति दीदी योजना के बारे में जानना चाहते हैं या और इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़े, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको जानकार...